Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeShraddha Murder Case: आफताब का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, पुलिस को मिली कोर्ट...

Shraddha Murder Case:

Shraddha Murder Case: साकेत कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए एप्लिकेशन लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आज सोमवार 21 नवंबर को पॉलीग्राफी टेस्ट की परमिशन दे दी है। इसके साथ ही आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट कराने में आ रही अड़चन अब खत्म हो गई है। ये टेस्ट कब कंडक्ट होगा अभी ये साफ नहीं है।

आपको बता दे दिल्ली पुलिस को अब तक करीब 13 हड्डियां और चेहरे के जबड़े का हिस्सा मिला है। जिनको जांच के लिए CFSL भेजा है। बता दे आफताब के नार्को, पॉलीग्राफी टेस्ट FSL में कराए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने की बात कबूल करने वाला आफताब सवालों के भ्रामक जवाब दे रहा था।

नार्को टेस्ट में आरोपी से पूछे जाएंगे 50 से ज्यादा सवाल

आपको बता दे श्रद्धा मर्डर केस में सबकी नज़र अब आफताब के नार्को टेस्ट पर है। नार्को टेस्ट में आरोपी से लगभग 50 से ज्यादा सवाल किए जाएंगे और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। आपको बता दे नार्को टेस्ट से पहले आफताब का प्री-एनिलिसिस टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट में आफताब का ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर चेक किया जाएगा। इसके साथ नार्को टेस्ट से पहले आफताब का साइकोलॉजिकल स्टेटस भी चेक किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट और उसकी ब्रेन मैपिंग भी कराएगा। ये सारे टेस्ट आज सोमवार को दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में होंगे, जहां आफताब को लेकर पुलिस पहुंची है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर एक घंटे तक बंद रहेगी सभी सर्विस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular