होम / Shraddha Murder Case: मौत के घाट के उतराने के बाद लीवर और आंतों को सबसे पहले लगाया था ठिकाने

Shraddha Murder Case: मौत के घाट के उतराने के बाद लीवर और आंतों को सबसे पहले लगाया था ठिकाने

• LAST UPDATED : November 16, 2022
Shraddha Murder Case: 

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को एक के बाद एक सबूत मिलते जा रहे हैं। वहीं आरोपी आफताब भी अब अपना मुंह खोल रहा है, बता दें कि पुलिस को आफताब के फ्लैट से कई चीजें मिली हैं जिनके सहारे पुलिस हत्या की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

प्लास्टिक थैलियों में बंद कर फैकें शरीर के अंग 

पुलिस जांच मे आफताब बताता हैं कि 18 मई 2022 को उसने श्रद्धा की हत्या की थी जिसके बाद उसने ने श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। इसके बाद आफताब ने पहले श्रद्धा के लिवर और आंतों को निकालकर ठिकाने लगाया। जिसे उसने छतरपुर और महरौली के वन क्षेत्रों में प्लास्टिक की थैलियों में बंद कर ठिकाने लगाया था।

मुझे ‘क्राइम सीरीज’ देखने का शौक- आफताब 

आफताब ने पुलिस को आगे बताया कि उसने गूगल पर शव को काटने का तरीका सर्च किया था। उसके बाद उसने शव को बाथरूम में शॉवर के नीचे रख दिया, ताकि आसानी से उसके टुकड़े किए जा सकें। आफताब ने आगे कहा, कि “उसे टीवी पर ‘क्राइम सीरीज’ देखने पसंद है और उसके माध्यम से उसने शरीर के अंगों को संरक्षित करने और उसे ठिकाने लगाने का विचार आया। आफताब आगे बताता हैं कि उसने यह सब अपने आप किया है।

ये भी पढ़ें: क्या जेल से बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन? कोर्ट ने टाला फैसला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox