होम / Shrikant Tyagi Protest: त्यागी केे समर्थन में उतरा पूरा ‘त्यागी समाज’, अलर्ट मोड पर पुलिस

Shrikant Tyagi Protest: त्यागी केे समर्थन में उतरा पूरा ‘त्यागी समाज’, अलर्ट मोड पर पुलिस

• LAST UPDATED : August 13, 2022

Shrikant Tyagi Protest: महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज अब मैदान में उतर गया है। शनिवार को कई जिलों से त्यागी समाज के लोगों की नोएडा के सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंचने की आशंका है। जिसके बाद अब पुलिस भी चौकन्ना हो गई है और सोसायटी पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि आज मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद से त्यागी समाज के लोग ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंच सकते हैं।

जगह-जगह चल रहा प्रदर्शन 

बता दें कि, महिला के साथ त्यागी के झगड़े का यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और श्रीकांत के जेल जाने के बाद से जगह-जगह प्रदर्शन चल रहा है। सोशल मीडिया पर त्यागी समाज के लोगों ने ट्रैक्टर से मेरठ से चलकर नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी तक पहुंचने का आह्वान किया।

पेड़ लगाने को लेकर हुआ था विवाद

ओमेक्स सिटी में पौधा लगाने को लेकर श्रीकांत त्यागी का विवाद हुआ था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था।

श्रीकांत पर लगा गैंगस्टर एक्ट 

जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत, सिंभावली निवासी राहुल, बागपत निवासी नकुल त्यागी व फिरोजाबाद निवासी संजय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर सिविल जज नुपूर श्रीवास्तव ने जांच अधिकारी को तलब किया है। श्रीकांत मामले में थाना फेज-2 पुलिस ने अभी तक केस डायरी पेश नहीं की है। इधर, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। ऐसे में कम से कम एक माह तक श्रीकांत को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

 

ये भी पढ़े: गाड़ी में साइड लगने पर गुस्साई महिला, ई-रिक्शा चालक को जड़े 17 थप्पड़

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox