होम / सविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा इतिहास से किया है ग्रेजुएशन

सविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा इतिहास से किया है ग्रेजुएशन

• LAST UPDATED : May 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (civil service exam news): सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में इतिहास मेन सब्जेक्ट रखा। श्रुति ने स्मार्ट वर्क करते हुए एनसीईआरटी बुक से खुद का नोट्स तैयार किया। यूपीएससी परीक्षा में ये उनकी दूसरी कोशिश थी।

दूसरे अटेम्प्ट में सबको पीछे छोड़ते हुए प्राप्त किया पहला स्थान

दूसरे अटेम्प्ट में उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। श्रुति को अपने पैरेंट्स, नानी और फ्रेंड्स का काफी समर्थन मिला। इस बार जब वह इंटरव्यू देकर आई तो दु:खी थी क्योंकि, उनके मुताबिक, साक्षात्कार सही नहीं गया था। लेकिन, पैरेंट्स ने कहा कि दु:खी होने की जरूरत नहीं है।

लेकिन, उसकी मेहनत रंग लाई। श्रुति के मेन में ज्यादा मार्क्स आया और काफी मॉक्स देने की वजह से कॉंफिडेंट थी। श्रुति की पढ़ाई लिखाई दिल्ली से हुई है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। इनके पिता पेशे से आर्किटेक हैं और टीचर रह चुकी माता रचना शर्मा हाउस वाइफ हैं। श्रुति को बॉलीवुड फिल्मों में गैंस आॅफ वासेपुर पसंद है और महिला सशक्तीकरण पर काम करना चाहती है।

Also Read : पंजाब के सीएम ने कहा कि अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox