होम / सिद्धू मूसेवाला मर्डर: पंजाब से दिल्ली तक सियासत गरमाई, कांग्रेस का केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: पंजाब से दिल्ली तक सियासत गरमाई, कांग्रेस का केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन

• LAST UPDATED : May 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Sidhu Musewala Murder Update news) : मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब से दिल्ली तक की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने इसे पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नाकामी बताते हुए सोमवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया। पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी को हत्या का ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और एक दिन पहले पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चैधरी सहित प्रदर्शनकारियों ने सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से केजरीवाल के आवास की ओर मार्च किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

इसके बाद पुलिस अनिल चैधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गई। चैधरी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। अरविंद केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस क्यों ली गई, जबकि उनकी जान को खतरा था और यह बात पंजाब में खुफिया एजेंसियों को पता थी।

हौसला और शांति बनाये रखे : केजरीवाल

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, सिद्धू मूसेवाला का कत्ल बेहद दु:खद और स्तब्ध करने वाला है। मैंने अभी पंजाब के भगवत मान साहिब से बात की। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। मेरी सबसे विनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Also Read : पंजाब के सीएम ने कहा कि अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox