होम / हरियाणा में हुई बैठक में मिले किसान आंदोलन पार्ट -2 के संकेत

हरियाणा में हुई बैठक में मिले किसान आंदोलन पार्ट -2 के संकेत

• LAST UPDATED : May 27, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : हरियाणा के गुहाना में हुई बैठक में किसान आंदोलन पार्ट -2 के संकेत मिले है। यह बड़ा इशारा दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं में शुमार शिव कुमार कक्का ने साफ तौर पर कहा है कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो संयुक्त किसान मोर्चा 2023 में फिर आंदोलन करेगा।

8 जून को किसानों की होने वाली है अहम बैठक

गौरतलब है कि शुक्रवार को सोनीपत जिले के गुहाना में पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता शिवकुमार कक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 8 जून को किसानों की एक अहम बैठक होने वाली है। उक्त बैठक में कई मुद्दों पर बात होगी। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा आगे की रणनीति पर भी विचार विमर्श भी करेगी। शिव कुमार कक्का ने अपने महासंघ की युवा इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी की गोहाना में घोषणा की। महासंघ की गोहाना में हुई बैठक को लेकर चर्चा अभी से ही तेज हो गई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत भी केंद्र सरकार पर कर चुके हैं हमला

पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी केंद्र सरकार पर बड़ा हमला कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सरकारों का काम होता है किसान आंदोलन को तोड़ना, फूट डालना या कमजोर करना। हमारा धर्म है किसानों की आवाज को और मजबूत करना। उनके अधिकारों की रक्षा करना। हमारी आखिरी सांस तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।

मांगे पूरी नहीं की गई तो देश में एक बार फिर होगा आंदोलन

गौरतलब है कि राकेश टिकैत ने दिसंबर, 2021 में आंदोलन स्थगित करने के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द किए हैं। किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर किसान आंदोलन खड़ा होगा। राकेश टिकैत ने यह बताया कि किसान आंदोलन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अगर तय समय पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते है तो आंदोलन फिर शुरू की जाएगी और इसका जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 403 नए मामले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox