Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Crime News: सिक्किम पुलिस के जवान आपसी झगड़े में साथियों को...

Delhi Crime News:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। जहां सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों पर आपसी झगड़े के चलते गोली मार दी है। इस घटना में तीनों ही पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। दिल्ली के हैदरपुर इलाके में एक वाटर प्लांट में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि ये घटना दिल्ली के हैदरपुर इलाके में एक वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने ही तीन साथियों पर आपसी झगड़े के चलते फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों जवानों की मौकें पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस इस समय पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग क्यों की। पुलिस इसके पीछे की वजह जानने की कोशिशकर रही है।

गोली चलते ही मच गया हड़कंप

मृतकों की पहचान कमांडर पिंटो नामग्याल भूटिया, कॉन्स्टेबल धनहंग सुब्बा और कॉन्स्टेबल इंद्र लाल छेत्री के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना दोपहर के वक्त हैदरपुर वाटर प्लांट हुई है। जहां सिक्किम पुलिस के एक नौ-जवान ने अपने ही तीन साथियों पर आपसी झगड़े के चलते फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो तीन पुलिस कर्मियों को हालत में खून में लत-पत देख। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी नहीं आती चैन की नींद? तो सोने से पहले करे ये आसन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular