होम / भलस्वा लैंडफिल का धुआँ बना खतरा, लोगों की दर्ज शिकायत पर महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

भलस्वा लैंडफिल का धुआँ बना खतरा, लोगों की दर्ज शिकायत पर महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

• LAST UPDATED : April 30, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

भलस्वा लैंडफिल साइट पर भड़की आग एमसीडी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए परेशानी बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस लगी आग के संबंध में भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली महिला आयोग भी इस परेशानी पर कड़ा रुख अपनाए हुए है। आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी आग लगने पर कड़ा जवाबदेही तय करने के लिए शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को समन जारी कर दिया है।

पिछले 15 वर्षों में किए गए खर्च की दें पूरी जानकारी

 

स्वाति मालीवाल द्वारा भेजे समन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त से लैंडफिल को साफ किये जाने के लिए अब तक उठाए गए कदमों के साथ-साथ बीते 15 वर्षों में किए खर्च के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है।

Smoke poses a threat to Bhalswa landfill

उन्होंने स्थानीय निवासियों की ओर से पिछले पांच वर्षों में लैंडफिल से संबंधित सारे मुद्दों और परेशानियों के बारे में दर्ज कराई गई सभी शिकायतों की प्रतियां और उन पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की भी मांग की गई है।

इसके अलावा आयोग ने भारत-विदेश के मॉडलों को ध्यान में रख कर लैंडफिल से कूड़े के निपटान के लिए नगर निगम की ओर से किए गए उपायों और अध्ययनों के संबंध में भी जानकारी मांगी है।

दिल्ली लैंडफिल साइट के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त

भलस्वा लैंडफिल का धुआँ बना खतरा

आयोग का कहना है कि उन्हें निवासियों से आग के कारण उत्पन्न जहरीला धुआं लोगों के घरों में घुसने और क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों समेत सभी निवासियों के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करने के बारे में शिकायत मिली है। इसके अलावा इस घटना में लैंडफिल साइट के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त भी हो गए है, जिससे कई महिलाएं और बच्चे बेघर हो गए हैं।

ये भी पढ़े : भलस्वा लैंडफिल की आग बनी खतरा, लोगो को सांस में हो रही तकलीफ

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox