Categories: Delhi

इन पांच विशेषताओं के कारण स्मृति ईरानी अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने में हैं सक्षम

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Smriti Irani news) : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सक्रियता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद से देखकर यह लगाया जा रहा है कि संभवत: वह दिल्ली में पार्टी की चेहरा बन सकती है। भाजपा नेतृत्व उन्हें दिल्ली में पार्टी का चेहरा बनाने की तैयारी कर रहा है।

ये 5 चीजें स्मृति ईरानी को दिल्ली के लिए बनाती हैं विशेष

स्थानीय होना : स्मृति ईरानी दिल्ली में पैदा हुईं और यहीं से शिक्षा ग्रहण की है।
अच्छी वक्ता होना : स्मृति ईरानी एक अच्छी वक्ता है। वह कई बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से पत्रकार वार्ता के दौरान मुखर होकर अपनी बात रखती हैं।
महिला नेता होना : दिल्ली में महिला मतदाता मुखर होकर वोट करती हैं। वह परिवार के मुखिया के इतर सोचकर मतदान करने में विश्वास रखती हैं। ऐसे में स्मृति ईरानी मतदाताओं पर गहरा असर डाल सकती है।
जुझारू नेता होना : स्मृति ईरानी की जुझारू छवि देश ने देखी है। किस तरह उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराया।
बेबाक छवि होना : सुषमा स्वराज के निधन के बाद स्मृति ईरानी को विकल्प के तौर पर देखा रहा है। स्मृति ईरानी भी बेबाक ढंग से अपनी बात रखती हैं।

भाजपा वर्ष 1998 से दिल्ली की सत्ता से दूर है। सत्ता का वनवास दूर करने के लिए पार्टी को दिल्ली में केजरीवाल को मजबूत टक्कर देने वाले नेता की तलाश है। पार्टी ने भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार और सांसद मनोज तिवारी को यहां अपना चेहरा बनाने की कोशिश की। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद थी कि पुरबिया मतदाताओं के सहारे अरविंद केजरीवाल को मात देने में वह सफल रहेंगे, लेकिन यह संभव नहीं हुआ।

बदलाव के बाद भी केजरीवाल से मुकाबला करने में असफल रही भाजपा

वर्ष 2017 में नगर निगम चुनाव में भाजपा को जीत मिली, लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी केजरीवाल का मुकाबला करने में असफल रही। मनोज तिवारी तिवारी के बाद पार्टी ने आदेश गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी। इस बदलाव के बावजूद आप को घेरने में भाजपा अब तक सफल नहीं रही है। इसका एक कारण पार्टी की गुटबाजी है। सभी सांसदों व वरिष्ठ नेताओं को एकजुट कर वह आप की राह मुश्किल करने में सफल नहीं हुए हैं। दूसरी ओर, पंजाब में जीत के बाद आप अब भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश व गुजरात में अपना विस्तार करने में जुट गई है।

स्मृति का चेहरा पार्टी के लिए होगी लाभदायक

भाजपा नेताओं का कहना है कि इन राजनीतिक हालात में स्मृति का चेहरा पार्टी के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने जिस तरह से गांधी परिवार को उनके घर में घेरा और अमेठी में राहुल को हराने में भी सफल रहीं, इससे राजनीति में उनका कद पहले से ही बढ़ा हुआ है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं, खत्री पंजाबी हैं और सेलिब्रिटी भी हैं। प्रखर वक्ता होने के साथ ही जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने में सफल रहती हैं। अमेठी में उनकी छवि जुझारू नेता की बनी है।

खत्री पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है स्मृति ईरानी

उनका जन्म दिल्ली में ही खत्री पंजाबी परिवार में हुआ है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ चांदनी चौक में उतारा था। हालांकि, उस समय स्मृति चुनाव हार गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनकी छवि एक मजबूत नेता के रूप में उभरी है। पंजाबी भाजपा का परंपरागत वोट बैंक है, लेकिन आप इसमें सेंध लगाने में सफल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पंजाबियों के साथ ही अन्य वर्गों, विशेषकर महिलाओं को भी पार्टी के साथ जोड़ने में सफल साबित होंगी।

चुनाव टालने के आरोप पर किया था पलटवार

नई आबकारी नीति के खिलाफ भी उन्होंने दिल्ली में वर्चुअल रैली की थी। नगर निगमों के एकीकरण की घोषणा के बाद चुनाव टालने के मुख्यमंत्री के आरोप पर भी उन्होंने पलटवार किया था। दिल्ली की राजनीति में पहले से सक्रिय नहीं रहने के कारण यहां की गुटबाजी से भी वह दूर हैं। इससे सभी नेताओं को एकजुट करने में भी मदद मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं पहलुओं को देखते हए पार्टी नेतृत्व दिल्ली में उनकी सक्रियता बढ़ा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि स्मृति ईरानी के आने से पार्टी को लाभ अवश्य होगा।

Also Read : दिल्ली में फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago