होम / अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए दिल्ली में स्मृति ईरानी हो सकती है भाजपा का चेहरा

अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए दिल्ली में स्मृति ईरानी हो सकती है भाजपा का चेहरा

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Delhi BJP face news): दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सक्रियता देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे दिल्ली में भाजपा का चेहरा बन सकती हैं। पिछले दो दिनों के दौरान जिस तरह से स्मृति ईरानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन के बहाने हमला बोल रही हैं उससे यह कयास लगाए जाने लगा हैं कि वह आगामी चुनाव में भाजपा का चेहरा बन सकती हैं।

स्मृति यदि दिल्ली की चेहरा बनती है तो आप को दी जा सकती है कड़ी टक्कर

दिल्ली की राजनीतिक में गहरी समझ रखने वाले भी इस बात से सहमत है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि स्मृति ईरानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालती हैं तो लगातार तीन बार से ऐतिहासिक जीत के साथ सत्तासीन आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती दी जा सकती है। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव और आगामी ढाई साल के दौरान होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 और दिल्ली विधानसभा चनाव 2025 में भी भाजपा को बड़ा राजनीतिक लाभ मिलना तय है।

स्मृति अपनी बात आम जनता तक आसानी से है पहुंचातीं

स्मृति ईरानी की दिल्ली में बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए डा. राजीव रंजन सिन्हा (विजिटिंग फैकेल्टी, दिल्ली विश्वविद्यालय) का मानना है कि स्मृति ईरानी में राजनीतिक के वह सभी गुण हैं, जो एक दक्ष राजनेता में होना चाहिए। वह प्रखर वक्ता होने के साथ ही अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने में काफी कामयाब हैं। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी का बड़े अंतर से हराई। राहुल गांधी की यह हार और स्मृति ईरानी की जीत इतिहास में दर्ज हो गई है।

स्मृति के आने से महिलाओं में बढ़ेगी भाजपा की स्वीकार्यता

डा. राजीव रंजन सिन्हा का मानना है कि दिल्ली जैसे शहर में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं, जो स्मृति ईरानी को बतौर राजनेता पसंद करती हैं। अगर भाजपा दिल्ली में स्मृति ईरानी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चेहरा बनाती है तो इसका लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। दिल्ली में महिलाएं परिवार की पसंद नहीं, बल्कि खुद अपने स्तर पर मतदाताओं को वोट करती हैं-चुनती हैं।

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 शो के वीकेंड इवेंट के लिए शुरु हुई रिहर्सल, शो में दिखेगा बॉलीवुड सितारों का टशन

ये भी पढ़े : आईफा 2022 के लिए पहुंचे ये सेलेब्स, अबू धाबी में लगा सितारों का जमावड़ा, सामने आई तस्वीरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox