Friday, July 5, 2024
HomeDelhiसोनिया गांधी ने रायपुर अधिवेशन में दिए रिटायरमेंट के संकेत

SONIA GANDHI : रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोनिया ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही इस अधिवेशन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। आगे उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के अंत का संकेत देते हुए कहा कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी सियासी पारी समाप्त हो सकती है।’

ऐसे में मन जा रहा कि सोनिया ने बढ़ती उम्र और स्वास्थय कारणों से राजनीती से रिटायरमेंट का संकेत दे दिए हैं। साथ ही ये सवाल भी उठने लगा है कि 2024 में उनकी जगह रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। इसके अल्वा ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या 24 में गांधी परिवार ने बैकसीट पर बैठने का मन बना लिया है।

 अधिवेशन में मोदी सरकार पर हमला बोला

वहीं, अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया ने सरकार को आड़े -हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक मूल्यों को एजेंसियों द्वारा कुचला जा रहा है। मौजूदा सरकार में संवैधानिक संस्थाएं खतरे में ह। साथ ही देश की एजेंसियों पर सरकारी कब्जा हो गया है। उन्होंने बेटे की तर्ज पर मौजूदा सरकार में देश में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की

वहीं, अधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्य्क्ष ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। सोनिया ने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के खिलाफ लड़ते हैं। आए उन्होंने कहा कि हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हम लोगों के सपने पूरे करते हैं। हम मानते हैं कि हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन एक दिन हम जरूर जीतेंगे।

ALSO READ : http://स्टैंडिंग कमिटी की जंग सदन के बाहर पोस्टर वॉर तक पहुंची, बीजेपी ने आतिशी और शैली ओबरॉय को बताया “खल-नायिका”

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular