Sonia Gandhi Surrounded The Govt On MNREGA Budget : सोनिया गांधी ने मनरेगा बजट में कटौती किए जाने पर सरकार को घेरा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Sonia Gandhi Surrounded The Govt On MNREGA Budget : सोनिया गांधी ने मनरेगा में बजट कटौती किए जाने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मनरेगा के बजट में लगातार कटौती करते जा रही है। इसका उन्होंने विरोध करते हुए सरकार से मनरेगा के लिए उचित बजट का आवंटन करने की मांग किया। वहीं दूसरी ओर सरकार ने इससे इनकार किया है।

सोनिया गांधी ने सरकार को घेरने का किया प्रयास Sonia Gandhi Surrounded The Govt On MNREGA Budget

गौरतलब है कि लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मनरेगा का मुद्दा उठाते हुए सोनिया गांधी ने सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि जिन लोगों ने कुछ साल पहले मनरेगा का मजाक उड़ाया था, वही कोविड-19 के प्रकोप के दौरान लगे लॉकडाउन में करोड़ों गरीब लोगों को मुश्किल वक्त में काम आया। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मनरेगा के लिए आवंटन बजट में लगातार कटौती की जा रही है।

ऐसे में मनरेगा के तहत काम मिलने और समय पर मजदूरी के भुगतान की कानूनी गारंटी कमजोर हो रही है। उन्होंने बताया कि इस साल मनरेगा के बजट में 2020 की तुलना में 35 फीसदी कम बजट रखा गया है। जबकि बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

भुगतान में देरी होने पर कामगारों को दिया जाए मुआवजा

मनरेगा बजट में कटौती होने से कामगारों के भुगतान में देरी हो रही है। सोनिया गांधी ने सरकार से यह मांग की कि मनरेगा के लिए उचित बजट का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मजदूरों के उनके काम के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि भुगतान में देरी होती है तो कामगारों को मुआवजा भी दिया जाए। दूसरी ओर सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। (Sonia Gandhi Surrounded The Govt On MNREGA Budget)

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर किया पलटवार

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी देश की वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सदन में जो विषय रखा है वह पूर्णत: तथ्यों से परे है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2013-14 में यूपीए सरकार के समय मनरेगा का बजट 33 हजार करोड़ रुपए था। इस समय सरकार मनरेगा का बजट एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का रखा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय में आवंटित बजट खर्च नहीं होता था। लेकिन मोदी की सरकार में आवंटित राशि खर्च की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि यूपीए सरकार के समय में सिर्फ भ्रष्टाचार होता था। उनके इस आरोप पर कांग्रेस सदस्य हंगामा करने लगे तो उन्होंने कहा कि यह मंत्री के जवाब देने का विरोध कर रहे हैं। बाद में पीठासीन सभापति रमा देवी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने शून्यकाल में जो विषय उठाए हैं, यदि सरकार उसका उत्तर देना चाहे तो इसका उत्तर दे सकती है। (Sonia Gandhi Surrounded The Govt On MNREGA Budget)

Also Read : Delhi-Varanasi Bullet Train : 2029 तक दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Also Read : Inauguration Of New Campus : मॉडल टाउन में साइबर पुलिस स्टेशन के नए परिसर का उद्घाटन

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Also Read : Young Man And Girl Jumped In Hindon River : हिंडन नदी में कूदे युवक-युवती की तलाश में जुटी पुलिस

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago