Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsSoumya Viswanathan murder case: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला,...

Soumya Viswanathan murder case: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला, चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

India News(इंडिया न्यूज़), Soumya Viswanathan murder case: सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में सजा का ऐलान हो गया है। चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हत्या के मामले में रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मलिक और अजय कुमार को दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने चारों आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है। सभी दोषियों को मकोका के तहत सजा सुनाई गई है।

सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में सजा का ऐलान

सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में सजा का ऐलान हो गया है। चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हत्या के मामले में रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलबीर मलिक और अजय कुमार को दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने चारों आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है। सभी दोषियों को मकोका के तहत सजा सुनाई गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दरअसल, दिल्ली की महिला टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर हत्या कर दी गई थी। तब सौम्या नाइट शिफ्ट करके ऑफिस से घर लौट रही थी। पुलिस को सौम्या का शव उसकी कार में मिला। इस हत्याकांड की सबसे खास बात ये है कि इसे सुलझाने में पुलिस को करीब 6 महीने लग गए। पुलिस ने एक अन्य हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने सौम्या की हत्या करने की बात भी कबूल की थी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular