Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSouth Africa Parrots: दिल्ली एयरपोर्ट पर मिले लुप्तप्राय प्रजाति के तोतें, खाने...

South Africa Parrots: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक शख्स के पास दो अफ्रीकी ग्रे तोतें मिले। जो लुप्तप्राय प्रजाति के है। आपको बता दे कि दोनों तोतों को  21 दिन के क्वरंटीन में रखा गया है। बता दें कि कस्टम ने इन तोतों को इथियोपिया के अदीस अबाबा से यहां आए शख्स के पास से बरामद किया था और उन्हें दिल्ली के एक चिड़ियाघर को सौंप दिया था। तोतों के लिए एक विशेष प्रकार का पिंजरा बनाया जा रहा है, जिसमें वे मौज मस्ती कर सकें और आराम से रह सकें।

तोतों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा

आपको बता दे कि 21 दिन के क्वारंटीन के बाद इन अफ्रीकी ग्रे तोतों को जू में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। नेशनल जूलॉजिकल पार्क के निदेशक धर्मदेव राय ने कहा कि अगर ये तोते क्वारंटीन खत्म होने के बाद फिट और स्वस्थ पाए जाते हैं, तो हम उन्हें प्रदर्शन पर रखेंगे। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि तोतों के लिए सभी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। क्वारंटीन खत्म होने के बाद इन तोतों को नए पिंजरे में रखा जाएगा।

तोतों को खिलाए जा रहे फल और मेवे

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षियों के स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए उनका सैंपल भी लिया गया है, यदि वे बीमार पाये जाते हैं तो उनका इलाज किया जाएगा और पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद ही उन्हें दूसरे पक्षियों के साथ रखा जाएगा। इसी के आगे अधिकारियों ने कहा कि पक्षियों के लिए विशेष डाइट प्लान तैयार किया गया है। जिसमें उन्हें मौसमी फलों के अलावा, कुकुंबर, काली मिर्च और सूखे फल जैसे बादाम और अखरोट दिये जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना का खतरा, संक्रमण दर 11% से ऊपर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular