Categories: Delhi

श्रीलंका सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए दी कई उपायों को मंजूरी

इंडिया न्यूज, Delhi news : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की सरकार ने देश की वित्तीय स्थिति को दुबारा पटरी पर लाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक नई पहल की है। इसके तहत श्रीलंका सरकार के मंत्रिमंडल ने आर्थिक सुधारों के लिए उपाय लागू करने को अपनी स्वकृति दे दी है। इन उपायों को स्वकृति मिलने के बाद कई तरह के नए कर लगाए जा सकते हैं।

2.5 प्रतिशत वसूला जाएगा सामाजिक योगदान कर

सरकार की ओर से मंजूर किए गए इन उपायों में ऐसी कंपनियां जिनका सालाना टर्नओवर 12 करोड़ रुपये हैं, उनसे 2.5 प्रतिशत सामाजिक योगदान कर वसूला जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक योगदान उपकर नाम का नया कर आयात, विनिर्माण, सेवा प्रदाताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं के व्यवसायों पर भी लागू किया जाएगा।

शुक्रवार को घोषित किया गया है अवकाश

सरकार ने ऊर्जा और खाद्य संकट को कम करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकांश कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह स्वास्थ्य, बिजली एवं ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा क्षेत्रों के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। वहीं खाद्य संकट को दूर करने के लिए सरकार ने कृषि के कार्यों से जुड़ने के लिए सरकारी अधिकारियों को अगले तीन महीने के लिए प्रति सप्ताह एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 614 नए केस

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago