Delhi

मां दुर्गा की पूजा से लेकर विसर्जन तक की पुख्ता तैयारी, नवरात्रि की तैयारियों पर सौरभ भारद्वाज बोले

India News (इंडिया न्यूज़) Durga puja 2023 : राजधानी दिल्ली में दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन का काम अब अंतिम चरम पर पहुंच गया है। यहाँ नवरात्रि की वजह से पूरा माहौल भक्ति मय है। हर तरफ मां दुर्गा की आराधना में लोग व्यस्त है। वहीँ, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ​आम आदमी पार्टी की सरकार के स्तर पर दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी है। दिल्ली सरकार अपनी तरफ से सुनिश्चित करेगी कि आस्था के इस पर्व पर किसी को कोई परेशानी ना हो।

पूजा से लेकर विसर्जन तक पुख्ता इंतजाम

AAP सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह भी जानकारी दी है कि मां दुर्गा की मूर्तियों के पूजा से लेकर विसर्जन तक के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिंचाई और बाढ़ विभाग ने इसके लिए अलग-अलग इलाकों में कृत्रिम तालाब बनाए हैं। मंत्री के अनुसार, दुर्गा पूजा पंडालों को स्लॉट दिए गए हैं। मूर्ति विसर्जन के लिए हाइड्रा क्रेन का उपयोग किया जाएगा, जो देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन में सहायता करेगी।

विसर्जन के लिए हुआ तालाब का निर्माण

इसके अलावा, सौरभ भारद्वाजन ने कहा कि हमने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और अग्निशमन, पुलिस, डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य जैसे अन्य विभागों के साथ दो बार इस विषय में बैठकें की हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लोग धूम धाम से दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। दिल्ली में इस बार जगह-जगह पर मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। इस बार शांतिपूर्ण और पूरी सुरक्षा के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन होगा।

also read ; Maa Skandmata : आज नवरात्रि का पांचवा दिन, ऐसे करें मां स्कंदमाता को प्रसन्न

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago