होम / Strong Security For Women : डीसीडब्ल्यू ने महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना की मजबूत : केजरीवाल

Strong Security For Women : डीसीडब्ल्यू ने महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना की मजबूत : केजरीवाल

• LAST UPDATED : March 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Strong Security For Women : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि आयोग ने राजधानी में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग समेत अन्य महिला आयोगों को दिल्ली महिला आयोग से सीखना चाहिए। केजरीवाल यहां दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Strong Security For Women

60 महिलाओं को किया गया सम्मानित Strong Security For Women 

इस मौके पर करीब 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया जो महिलाओं के विषयों पर काम कर रही हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं जानती हैं कि अगर उन्हें किसी अन्याय या अप्रिय घटना का सामना करना पड़ा तो वे दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 पर फोन कर सकती हैं और उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी। (Strong Security For Women)

उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को दिल्ली की लेडी सिंघम करार दिया और कहा कि सब महिलाएं जानती हैं कि वे फोन उठाकर 181 नंबर मिला सकती हैं और स्वाती मालीवाल उनकी सहायता के लिए पहुंचेंगी। मालीवाल ने इस मौके पर कहा कि पिछले छह साल में आयोग ने 1,23,000 मामलों को लिया है और उसकी हेल्पलाइन पर 15 लाख से अधिक फोन आए। (Strong Security For Women)

Also Read : Amit Shah Visits Tripura : त्रिपुरा दौरे के दौरान 39 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर वामपंथियों पर बरसे अमित शाहhttps://indianewsdelhi.com/national/amit-shah-visits-tripura/

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox