Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह निकली धूप, दिन में हो सकती...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: दिल्ली- NCR में कुछ दिनों से मानसून की बारिश कम हो रही है। जिससे उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ रही है, हालांकि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज हुआ। वहीं दिल्ली में बारिश मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक बारिश दर्ज नहीं हुई। इससे पहले सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

31 जुलाई और 1 अगस्त को होगी तेज वर्षा

आज यानी बुधवार को दिल्ली में सुबह में धूप निकल चुकी है। लेकिन, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से दिल्ली में बारिश होनी शुरु होगी। इस दौरान मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 31 जुलाई और 1 अगस्त को तेज वर्षा का अनुमान है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।

बुधवार को इतना होगा तापमान

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 26.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 68 से 84 प्रतिशत था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है और दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बन रहे नए अस्पताल, इतनी होगी बेडों की क्षमता

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular