Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiSupreme Court: केंद्र-केजरीवार सरकार विवाद पर आज कोर्ट सुनाएगा फैसला, फैसले का...

India News (इंडिया न्यूज़), Supreme Court, दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच प्रशासनिक सेवाओं को लेकर चल रहे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। जिसमें मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ये फैसला सुनाएगी। बता दे इस पीठ के अन्य सदस्य जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस कृष्ण मुरारी, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा है।

जानकारी के लिए बता दे ये पीठ राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित दिल्ली सरकार की याचिका पर फैसला सुनाएगी। पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से क्रमश: सालिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की पांच दिन दलीलें सुनने के बाद 18 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

जैसे कि सब जानते है, संविधान पीठ का गठन दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र और दिल्ली सरकार की विधायी एवं कार्यकारी शक्तियों के दायरे से जुड़े कानूनी मुद्दे की सुनवाई के लिए किया गया था। पिछले साल छह मई को शीर्ष कोर्ट ने इस मुद्दे को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया था।

 

ये भी पढ़े: आर्थिक समस्याओं से पाना चाहते छुटकारा तो गुरूवार के दिन अपनाएं ये उपाएं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular