Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSwara Bhasker : स्वरा भास्कर सपा नेता फहद अहमद से की शादी

Swara Bhasker : बॉलीवूड अभिनेत्रीं और सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाली स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है! जिसका इशारा उनके लेटेस्ट ट्वीट से मिल रहा है। बता दें, एक्ट्रेस ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद संग शादी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वरा ने कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। थोड़ी अराजक हूं, लेकिन तुम्हारी हूं!’

बता दें, स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पूरी जर्नी नजर आ रही है। साथ ही यह इशारा भी मिल जाता है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। अचानक से शादी कर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाली स्वरा भास्कर ने एक बार फिर अपने फैन्स को हैरान करके रख दिया है। ‘

सपा नेता है फहद अहमद

स्वरा भास्कर के हमसफ़र फहद अहमद की बात करे तो वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फहद समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र शाखा से जुड़े हुए हैं। अगर स्वरा भास्कर के फ़िल्मी करियर की बात आकर तो उन्हें आखिरी बार जहां चार यार फिल्म में देखा गया था, जो सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।बता दें, स्वरा भास्कर को उनके फिल्मों से ज्यादा विवाद और उनके ट्वीट के लिए जाना जाता है।

ALSO READ :http://Cambridge UNIVERSITY : कैम्ब्रिज में एक बार फिर लेक्चर देंगे राहुल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular