Friday, July 5, 2024
HomeDelhiSwaraj Bansuri: सुसमा की छाया, ये है स्वाराज बासुरी की राजनीतिक करियर...

Swaraj Bansuri: सुसमा की छाया, ये है स्वाराज बासुरी की राजनीतिक करियर की कहानी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Swaraj Bansuri: राष्ट्रीय राजधानी की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। वहीं, बीएसपी ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस बार बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। बीएसपी से राजकुमार आनंद चुनाव लड़ रहे हैं।

पॉपुलर सीट है नई दिल्ली

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर एक नजर नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की मशहूर लोकसभा सीटों में गिनी जाती है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, सुप्रीम कोर्ट जैसी महत्वपूर्ण इमारतें हैं। पिछले दो बार से भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर कब्जा किया हुआ है। इस चुनाव में भी बीजेपी जीत का परचम लहराने की कोशिश कर रही है। अब अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो यह सीट भारत गठबंधन के तहत उसके खाते में गई है। वह बीजेपी को हराकर जीत का परचम लहराने की कोशिश में है।

ये भी पढ़े: Water Shortage in Delhi: हरियाणा से अतिरिक्त पानी के लिए सोमवार…

पहली बार लड़ रहीं है चुनाव

पहली बार चुनाव लड़ रहीं बांसुरी स्वराज द्वारा चुनावी हलफनामे के माध्यम से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति (बांसुरी स्वराज) करीब 19 करोड़ रुपये है। इसमें 11.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 8 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति शामिल है। पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वह भाजपा की प्रवक्ता भी हैं।

नई दिल्ली से है उम्मीदवार

इंग्लैंड की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से अंग्रेजी साहित्य में बीए (ऑनर्स) और लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई करने वाली बांसुरी स्वराज की आय का मुख्य स्रोत वकील हैं। 40 वर्षीय बांसुरी नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Lok Sabha Election 2024 Result: दिल्ली का दिल किसने जीता, यहां देखिए सातों…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular