Delhi

T20 World Cup Final 2024: टी20 वर्ल्ड कप पर दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल, बोले- ’16 साल, 9 महीने और 5 दिन…’

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), T20 World Cup Final 2024: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। जीत के बाद टीम इंडिया को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। खुशी के इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने भी अपने एक्स हैंडल से टीम इंडिया को अनोखे अंदाज में जीत की बधाई दी। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीम इंडिया की तरह दिल्ली पुलिस ने भी आम लोगों से ट्रैफिक सिग्नल पर धैर्य रखने की अपील की।

दिल्ली पुलिस ने भारतीय टीम को बधाई दी

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई संदेश पोस्ट करते हुए लिखा- हम सभी ने भारत के एक और टी20 विश्व कप जीतने के लिए 16 साल, 9 महीने और 5 दिन तक इंतजार किया (52,70,40,000 सेकंड)। ट्रैफिक सिग्नल पर भी थोड़ा धैर्य रखें। अच्छे पलों का इंतजार करना अच्छा है।

पोस्ट के जरिए दी बड़ी सीख (T20 World Cup Final 2024)

दिल्ली पुलिस ने इस पोस्ट के जरिए लोगों को सीख दी कि टीम इंडिया को साल 2011 के बाद बड़ी जीत मिली है। इसमें इंतजार और धैर्य था, तब जाकर सफलता मिली। इसी तरह ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भागने की बजाय हमें अच्छे पलों का इंतजार करना चाहिए।

ये भी पढ़े: Virat Kohli: इतिहास रचने को तैयार हैं विराट कोहली, दिखेगा सुपर…

पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह, आपकी सोशल मीडिया टीम बहुत बढ़िया है। यह सच है कि अच्छी चीजों में समय लगता है। दूसरे ने लिखा- सर, अगर आप इजाजत दें तो मैं भी अपने दोस्तों के साथ कुछ खुशियां मना सकता हूं, आप चालान तो नहीं काटेंगे ना? तीसरे ने लिखा- प्लीज आज के लिए चालान मत काटिए, प्लीज मुझे चेतावनी देकर विदा कीजिए।

एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, आपकी सोशल मीडिया टीम बहुत बढ़िया है। यह सच है कि अच्छी चीजों में समय लगता है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस, आपके ट्वीट अलग लेवल के होते हैं। बहुत बढ़िया।’ तीसरे यूजर का कहना है, ‘अगर आपने कुछ कहा है तो सही ही कहा होगा।’ वहीं चौथे यूजर ने दिल्ली पुलिस की पोस्ट को लेकर लिखा, ‘आपकी इस पोस्ट ने मेरा दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़े: Delhi Weather: दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया आज…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago