होम / पंजाब पुलिस की मांग को हाईकोर्ट ने ठुकराई, बग्गा को ले गई दिल्ली पुलिस

पंजाब पुलिस की मांग को हाईकोर्ट ने ठुकराई, बग्गा को ले गई दिल्ली पुलिस

• LAST UPDATED : May 6, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

पंजाब पुलिस ने तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर अपने साथ पंजाब ले जा रही थी। पंजाब ले जाते समय दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया और पंजाब पुलिस के साथ-साथ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को अपने साथ थाने ले गई। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पुलिस के रवैये के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची।

हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार से इसका जवाब मांगा। हरियाणा सरकार ने कहा कि उसने पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस के मैसेज मिलने के बाद रोका है। हरियाणा सरकार मामले पर कल अपना हलफनामा पेश करेगी। वहीं, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि मामले की सुनवाई तक बग्गा को हरियाणा पुलिस के पास ही रखा जाए, दिल्ली नहीं भेजा जाए।

दिल्ली पुलिस ने वायरलेस मैसेज भेजकर वाहन को राउंड अप करने का किया था आग्रह

Tajinder Bagga Arrested Updates1

 

इससे पहले हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दिया कि दिल्ली पुलिस ने वायरलेस मैसेज भेजकर गाड़ी नंबर पीबी 65 एएच 366 को राउंड अप करने का आग्रह किया था तथा कहा था कि उक्त गाड़ी में बग्गा का अपहरण किया गया है। उक्त मैसेज पाकर हरियाणा पुलिस ने यह कार्रवाई की। हरियाणा सरकार ने वायरलेस मैसेज की जानकारी कोर्ट में दी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रशांत कुमार की अगुवाई में सात गाड़ियों में टीम पहुंची थी।

यहां से दोपहर बाद 2.45 बजे दिल्ली पुलिस तेजिंदर सिंह बग्गा को अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम के साथ बातचीत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा का काफिला भी साथ में था। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। काफिला पानीपत क्रास कर चुका है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी सहित कुरुक्षेत्र एसपी डाक्टर अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया और मोहाली एएसपी मनप्रीत के बीच बातचीत चल रही है।

कुमार विश्वास ने किया टवीट

बग्गा के मामले में कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान के नाम संदेश दिया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि खुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।

जीटी रोड पर लगाया गया नाका

 

जीटी रोड पर विश्वास फ्यूल स्टेशन के सामने 10 बजकर 43 मिनट पर नाका लगाया गया। दिल्ली की ओर से आ रही पंजाब पुलिस को रोका गया। पंजाब पुलिस टीम में शामिल मोहाली एएसपी मनप्रीत ने कुरुक्षेत्र पुलिस की टीम से बात की। उन्होंने बताया कि बग्गा को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है। कुछ ही देर में कुरुक्षेत्र एसपी अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया, अंबाला एसपी जश्नदीप रंधावा पहुंचे। पंजाब अधिकारियों से बात की। इस बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया गया।

पंजाब पुलिस ने उसे बैठाए रखा। जब हरियाणा पुलिस उसे छुड़ाने लगी तो दोनों राज्यों की पुलिस आमने सामने हो गई। करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर हंगामा चलता रहा। इस बीच भाजपा नेता भी पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद सभी को पिपली थाना ले गए। अब पंजाब पुलिस और भाजपा नेता को थाना सदर थानेसर में ले गई। पूछताछ चल रही। भाजपा नेता भी पहुंच गए।

बग्गा की गिरफ्तारी के बाद तेज हो गई हलचल

Tajinder Bagga Arrested Updates

गौरतलब है कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा दिल्ली भाजपा नेता है। पंजाब पुलिस ने उन्हें छह मई को सुबह बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी के उनके आवास से गिरफ्तार किया। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट करके विरोध जताया। उन्होंने लिखा कि आखिर एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? वहीं, परिवार वालों ने केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाया है। बग्गा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी है। आरोप है कि परिवार वालों से मारपीट करते हुए पंजाब पुलिस ने बेटे बग्गा का अपहरण कर लिया है।

यह था मामला

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। बग्गा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। एक अप्रैल को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था और छह मई को उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े खुल गया देश का सबसे बड़ा LIC IPO, आईपीओ अप्लाई करते समय रखे इन बातों का ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox