होम / Taziya Julus Traffic: ताजिया जुलूस के चलते दिल्ली में आज बंद रहेंगे कई रास्ते, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Taziya Julus Traffic: ताजिया जुलूस के चलते दिल्ली में आज बंद रहेंगे कई रास्ते, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

• LAST UPDATED : September 23, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Taziya Julus Traffic: राजधानी दिल्ली में आज शिया मुस्लिम समाज पारंपरिक चेहल्लुम त्योहार मना रहा है। मोहर्रम की 10 तारीख को अपनी कुर्बानी कर्बला में दी थी उसके ठीक 40 दिन के बाद चेहल्लुम त्यौहार को मनाया जाता है. इस दौरान दिल्ली के कई रास्तों पर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के मद्देनजर दिल्ली के कई रास्ते बंद हैं तो कुछ पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। ताजिया जुलूस दिल्ली के पहाड़ी भोजला से शुरू होगा और आगे बढ़ेगा। जुलूस दिल्ली के जोर बाग इलाके तक लाया जाएगा। ऐसे में इन इलाकों के रास्तों में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

कहां से होकर गुजरेगा ताजिया जुलूस?

जुलूस दिल्ली के पहाड़ी भोजला से शुरू होगा और फिर बाजार मटिया महल, चौक जामा मस्जिद, चौक हौज काज़ी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज पुल, चेल्म्सफोर्ड टोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, संसद मार्ग, टफी मार्ग, सुनहरी बाग टोड, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक टोड, अरबिंदो मार्ग, जोर बाग टोड से होते हुए कर्बला, जोर बाग तक है।ताजिया को दफन करने के लिए जुलूस को कर्बला, जोर बाग में ले जाए जाने की उम्मीद है।

इन रास्तों पर है ट्रैफिक अलर्ट

जामा मस्जिद रोड/ चावड़ी बाजार रोड, अजमेरी गेट रोड, आसफ अली रोड,बसंत रोड,कुतुब रोड,पंचकुइयां रोड,कनॉट प्लेस का बाहरी परिपथ,रफी मार्ग,कृष्णमेनन मार्ग,अरबिंदो मार्ग,मोतीलाल नेहरू मार्ग,बाराखंभा रोड,इम्तियाज खान मार्ग,जनपथ,बाबा खड़क सिंह मार्ग,लाल कुआं बाजार रोड,श्रद्धानंद मार्ग,जे एल एन मार्ग,मेन बाजार रोड,नई सड़क,तुगलक रोड,पृथ्वीराज रोड,अशोक रोड,ताल कटोरा रोड,गुरुद्वारा रकाबगंज रोड,लोधी रोड और जोर बाग रोड.

पुलिस ने जारी किया ट्रैफिर डायवर्जन

पुलिस ने मुहर्रम के मौके पर शहर भर में निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के मद्देनजर गुरुवार को एडवाइजरी जारी की। इसके मुताबिक शहर में मुहर्रम का जुलूस शुक्रवार और शनिवार को निकाला जाएगा। बृजमोहन चौक, हौजकाजी चौक, R/A झंडेवालान, R/A तीनमूर्ति, R/A गोलमेथी,R/A मोतीलाल नेहरू मार्ग,जामा मस्जिद रोड/चावड़ी बाजार रोड क्रॉसिंग, अजमेरी गेट चौक,R/A आर एम एल,R/A जी पी ओ,R/A मंडी हाउस,सी हेक्सागन, R/A विंडसर प्लेस,दयालसिंह चौक

 

 

रेलवे स्टेशन जाने वाले जल्दी निकले

23 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों, दोपहर में निकलने वालों को पहले निकलना चाहिए और देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय रखना चाहिए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को कनॉट प्लेस से बचना चाहिए और तिलक मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग या राजघाट और जवाहर लाल नेहरू मार्ग के माध्यम से अजमेरी गेट की ओर पहुंचना चाहिए।

क्यों मनाया जाता है चेहल्लुम ?

चेहल्लुम के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मजार पर इकट्ठा होकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की कहानियां सुनते है, अपने आप को गमजदा महसूस करते है हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय के लोग लंगर फतिहा का इंतजाम करते है। जब इमाम हुसैन यजीद से लड़ रहे थे तब मोहर्रम की 10 तारीख को शहादत हो गई वो अपने इस्लाम के लिए कुर्बान हो गए ठीक उनकी शहादत के 40 दिन बाद चेहल्लुम को मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े:DUSU Election Result: ABVP और NSUI में कौन मारेगा बाजी? दोपहर तक आएगा परिणाम, DUSU को चार साल बाद मिलेगा नया अध्यक्ष

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox