होम / मुस्लिम समझकर जैन बुजुर्ग की जान लेना भाजपा कार्यकर्ताओं की ओछी मानसिकता : अभय जैन

मुस्लिम समझकर जैन बुजुर्ग की जान लेना भाजपा कार्यकर्ताओं की ओछी मानसिकता : अभय जैन

• LAST UPDATED : May 21, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। मुस्लिम समझकर जैन बुजुर्ग की जान लेना भाजपा कार्यकर्ताओं की ओछी मानसिकता दर्शाती है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के नीमच में जैन समाज के एक बुजुर्ग को मुस्लिम समझकर पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जान से मार देने की घटना की निंदा करते हुए आप कार्यकर्ता अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि यह बीजेपी कार्यकर्ता की ओछी मानसिकता है।

यह देश का माहौल खराब करने का प्रयास है। भाजपा की सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह से की जा रही बदमाशी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाओं को दोहराया ना सके।

मनासा थाना क्षेत्र में मिली थी लाश

अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि शुक्रवार 19 मई की शाम को मनासा थाना क्षेत्र में रतलाम के जावरा निवासी बुजुर्ग भंवरलाल जैन (65) की लाश मिली। वह अपने परिजनों के साथ राजस्थान के चित्तौड़ गए थे। वहां से वे गुम हो गए। क्योंकि उनकी मानसिक हालत सही नहीं थी। क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पता चला कि मनासा निवासी दिनेश कुशवाह बुजुर्ग भंवरलाल के साथ मारपीट कर रहे हैं और उसका नाम पूछ रहे हैं।

दिनेश कुशवाह ने बुजुर्ग के साथ काफी मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि आरोपी दिनेश कुशवाह भाजपा से जुड़ा है। उसने बुजुर्ग के मुस्लिम होने के शक में मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। अभय जैन ने कहा कि दिनेश कुशवाह भाजपा का कार्यकर्ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि भाजपा अपने कार्यकतार्ओं को किस तरह की शिक्षा दे रही है। देश के युवाओं को देशहित में काम करने की बजाय वह दिगभ्रमित करके माहौल खराब कर रही है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, सब्जी खरीदने जा रही बच्ची हुई दुष्कर्म का शिकार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox