Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeTanga Race In Delhi: सड़कों पर हो रही घोड़ों की रेस, पुलिस...

India News (इंडिया न्यूज़), Tanga Race In Delhi, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर करतब दिखाया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली की सड़कों पर तांगा रेस हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तांगा रेस कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के लिए बता दे यह घटना रविवार शाम तकरीबन 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी कि कुछ लोग दिल्ली की सड़क पर तांगा रेस कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने पता किया तो जाना कि यह तांगा रेस जवाहरलाल नेहरू मार्ग की तरफ से होते हुए राजघाट क्रॉस करते हुए पहाड़गंज की तरफ जा रही है। इसके बाद ही पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और कमला मार्केट इलाके में बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 तांगे जब्त कर लिए और उस पर सवार 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके साथ ही स्कूटी और बाइक पर सवार 4 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। ये स्कूटी और एक बाइक सवार लोग आगे चल रहे थे और ट्रैफिक क्लियर कर रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के लिए बता दे दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों पर जानवरों के खिलाफ बुरे बर्ताव की भी धारा लगाई है। पुलिस ने चारों तांगे, दो स्कूटी और बाइक को जब्त कर लिया है. घोड़ों को एमसीडी के हवाले कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़े: कई शहरों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए अपने का दाम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular