Monday, July 8, 2024
HomeDelhiटैक्स विंग के कार्य को सुचारू चलाने के लिए जोन वाइज लगाए...

-नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त ने सौंपी जिम्मेदारियां

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

नगर निगम गुरुग्राम के टैक्स विंग के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने जोन वाईज अलग-अलग अधिकारियों को जोनल टैक्सेशन अधिकारी की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। निगमायुक्त द्वारा सोमवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार सेक्शन आॅफिसर विकास अपने मौजूदा दायित्व के साथ-साथ जोन-1 क्षेत्र के टैक्स अधिकारी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, अधीक्षक विजय कपूर को जोन-2 क्षेत्र, सेक्शन आॅफिसर मुकेश सिंगला को जोन-3 क्षेत्र तथा गुलशन सलूजा को जोन-4 क्षेत्र में जोनल टैक्सेशन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

गुुरुग्राम क्षेत्र को चार जोन में किया गया विभाजित

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुुरुग्राम क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया हुआ है। चारों जोन में प्रॉपर्टी टैक्स सहित अन्य टैक्स संबंधी कार्य के लिए अलग-अलग जोनल टैक्सेशन अधिकारी होते हैं। गत दिनों जोनल टैक्सेशन आॅफिसर देवेन्द्र कुमार तथा दिनेश कुमार का तबादला होने के चलते दो जोन में उक्त अधिकारियों के पद रिक्त हो गए थे। निगमायुक्त ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए चारों जोनों में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।

ये भी पढ़े : दिल्ली शाहीन बाग़ से वापिस लौटा बुलडोज़र, सियासी दलों के लोगों द्वारा प्रदर्शन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular