Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Monsoon Updates: दिल्ली में तेज बारिश से गिरा तापमान, अगले तीन...

Delhi Monsoon Updates:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार आखिकार आज खत्म हो गया। मौसम विभाग ने सुबह यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई थी। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

अगले तीन दिन होगी तेज बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने और तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

जानिए कितना है तापमान

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है।

इन राज्य में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही 21 तारीख को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सीलमपुर कांवड़ शिविर में मिला मांस का टुकड़ा, कांवडिए ने मचाया शोर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular