Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiRamadan 2023: पवित्र रमजान महीने का हुआ आगाज, जानिए सहरी और इफ्तार...

Ramadan 2023:

Ramadan 2023: रमजान को मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद होती है। जानकारी के लिए बता दें रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के महीने में हर मुस्लिम रोजा रखता है। आपको बता दे इस बार रमजान 24 मार्च यानी कि आज से शुरू हो रहा है। आज पहला रोजा है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और शाम को इफ्तार के बाद रोजा खोला जाता है।

जानिए क्या है सहरी

आपको बता दे सुबह सूरज निकलने से पहले फज्र की अजान के साथ रोजे की शुरूआत हो जाती है। इस समय मुस्लिम समुदाय सहरी लेता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। जिसे ही सहरी नाम से जाना जाता है।

जानिए क्या है इफ्तार

आपको बता दे रोजा रहने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समुदाय खजूर खाकर रोजा खोलते है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसी को इफ्तार नाम से जाना जाता है।

इन नियमों को रखें ध्यान
आपको बता दे इस बार रमजान का महीना पूरे 30 दिन का होगा, आखिरी रोजा 21 अप्रैल को होगा। जानकारी के लिएअ बता दे इस बार ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। रमजान के महीने में कुछ सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
  • रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज बहुत जरूरी है।
  • रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात यानी दान बेहद जरूरी है।
  • जकात में अपने सालभर की कमाई का ढाई फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है।
  • इस महीने हर शख्स को अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए।
तारीख सहरी का समय  इफ्तार का समय
24 मार्च प्रातः 5:01 सायं 06:37
25 मार्च प्रातः 5:00 सायं 06:38
26 मार्च प्रातः 4:59 सायं 06:38
27 मार्च प्रातः 4:57 सायं 06:39
28 मार्च प्रातः 4:56 सायं 06:39
29 मार्च प्रातः 4:55 सायं 06:40
30 मार्च प्रातः 4:53 सायं 06:40
31 मार्च प्रातः 4:52 सायं 06:41
01 अप्रैल प्रातः 4:51 सायं 06:41
02 अप्रैल प्रातः 4:50 सायं 06:42
03 अप्रैल प्रातः 4:48 सायं 06:43
04 अप्रैल प्रातः 4:47 सायं 06:43
05 अप्रैल प्रातः 4:46 सायं 06:44
06 अप्रैल प्रातः 4:45 सायं 06:44
07 अप्रैल प्रातः 4:43 सायं 06:45
08 अप्रैल प्रातः 4:42 सायं 06:45
09 अप्रैल प्रातः 4:41 सायं 06:46
10 अप्रैल प्रातः 4:40 सायं 06:46
11 अप्रैल प्रातः 4:38 सायं 06:47
12 अप्रैल प्रातः 4:37 सायं 06:48
13 अप्रैल प्रातः 4:36 सायं 06:48
14 अप्रैल प्रातः 4:35 सायं 06:49
15 अप्रैल प्रातः 4:33 सायं 06:49
16 अप्रैल प्रातः 4:32 सायं 06:50
17 अप्रैल प्रातः 4:31 सायं 06:50
18 अप्रैल प्रातः 4:30 सायं 06:51
19 अप्रैल प्रातः 4:28 सायं 06:52
20 अप्रैल प्रातः 4:27 सायं 06:52
21 अप्रैल प्रातः 4:26 सायं 06:53

 

 

ये भी पढ़े: शहीद दिवस पर हुआ बड़ा एलान, इस परिसर में लगाई जाएगी भगत सिंह की प्रतिमा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular