Friday, July 5, 2024
HomeDelhiशुक्रवार को भी चलेगा दिल्ली विधानसभा का सत्र ; विधानसभा के सदस्यों...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की शुरूआत बुधवार को हुआ। बीते कल यानि बुधवार और आज यानि गुरुवार को कार्यवाही के बाद आज विधानसभा का सत्र समाप्त होना था। हालंकि, अब खबर यह है कि दिल्ली विधानसभा का सत्र शुक्रवार को भी चलेगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा के सदस्यों द्वारा कार्यवाही को एक दिन बढ़ाने के पक्ष में मतदान करने के बाद सत्र शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

बुधवार को शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा का सत्र

बता दें, दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की शुरूआत बुधवार को हुई। राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी जीएनसीटीडी (संशोधन) अधिनियम 2023 लागू होने के बाद विधाानसभा का यह पहला सत्र है। विधानसभा सत्र के पहले दिन दिल्ली जल बोर्ड के घाटे में होने पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। जिसके जवाब में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारीयों पर फण्ड जारी नहीं करने का आरोप लगाया था। और इस मामले में एलजी को सबकुछ जानकारी होने के बावजूद कुछ नहीं करने का आरोप लगाया था।

आज मणिपुर मुद्दे पर हुआ विधानसभा में हंगामा

दिल्ली विधानसभा में आज मणिपुर के बहुचर्चित जातीय हिंसा मुद्दों पर चर्चा हुई। बहस के दौरान आप और बीजेपी विधयकों के बीच जोरदार नोंक -झोक देखने को मिली। मणिपुर पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक ने पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा पर अल्पकालिक चर्चा शुरू की। चर्चा के शुरुआत में ही भाजपा विधायक विरोध में खड़े हो गए और कहा कि दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर सदन में बहस होनी चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों के विरोध पर उन्हें दिल्ली विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक आज यानि बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों को मार्शलों ने बाहर कर दिया।

also read ; दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा ; भाजपा विधायकों को मार्शलों ने बाहर निकाला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular