Categories: Delhi

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, तीन-चार दिन तक मिलेगी राहत

इंडिया न्यूज,Delhi-NCR News : भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई हिस्सों में आज तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आया और बादल आगे बढ़े तो कल से 3-4 दिन के लिए राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा।

2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने सोमवार को कहा कि आज दिल्ली तापमान में कमी आई है। सुबह 11.30 बजे तापमान पहले ही 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है, इसलिए हमारा अनुमान है कि कल की तुलना में आज का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम ही रहेगा।

मौसम के लिहाज से मार्च का महीना रहा असामान्य

उन्होंने कहा कि मौसम के लिहाज से इस बार मार्च का महीना असामान्य रहा। पूरे भारत में 122 साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अप्रैल महीने में तीसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया था, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत 122 वर्षों में सबसे गर्म बना हुआ है। मई में पहले 10 दिन अच्छे रहे, इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह इस महीने बहुत असामान्य होगा।

दिल्ली के कुछ मौसम केंद्रो पर 46-48 डिग्री रहा तापमान

जेनामणि ने कहा कि आरके जेनामणि ने कहा कि रविवार को दिल्ली के कुछ मौसम केंद्रो पर तापमान 46-48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो 43-44 डिग्री पर आ जाएगा। सफदरजंग के लिए यह 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आया और बादल बढ़े तो कल से 3-4 दिन के लिए राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा।

सफदरजंग में सर्वाधिक रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सफदरजंग-पालम का जलवायु रिकॉर्ड देखा जाए तो पालम में मई में सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सफदरजंग में सर्वाधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि यह और ज्यादा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कल भीषण लू की स्थिति चरम पर पहुंच गई थी। आज, हम राजस्थान , पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और इन सभी क्षेत्रों में 3-4 डिग्री की गिरावट देख रहे हैं। कल तक एक बड़े क्षेत्र में लू की स्थिति खत्म हो जाएगी। 17 तारीख से अगले 4 दिनों तक किसी भी क्षेत्र में लू नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें : Noida में 6.80 लाख रुपये के कलेक्शन एजेंट को लूटने के आरोप में पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  Garena Free Fire Redeem Code Today 16 May 2022

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago