होम / लक्ष्मी बाजार वेल्फेयर एसोसिएशन का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

लक्ष्मी बाजार वेल्फेयर एसोसिएशन का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित लक्ष्मी बाजार में लक्ष्मी बाजार वेल्फेयर एसोसिएशन का शनिवार को सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। इस चुनाव में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने सभी दुकानदारों, व्यापारियों के साथ बैठकर चुनाव पर सहमति बनवाई और पदाधिकारियों का चुनाव करवाया।

समस्याओं को दूर करने के भरपूर किए जाएंगे प्रयास

लक्ष्मी बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के सर्वसम्मति से चुनाव में संजय लुहानी को प्रधान, अशोक कुमार डुडेजा को महासचिव, सुभाष सैनी को उप-प्रधान, विजय नासा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाजार के व्यापारियों ने इस अवसर पर नवीन गोयल को अवगत कराया कि बाजार में नशेड़ियों द्वारा माहौल खराब किया जाता है। यहां की सफाई व्यवस्था सही नहीं है। बरसात में यहां जलभराव की समस्या हो जाती है।

इन सभी दिक्कतों पर नवीन गोयल ने कहा कि इनका जल्द ही निराकरण कराया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारियों की यहां सफाई के लिए ड्यूटी लगवाई जाएगी। यहां की बाकी समस्याओं पर भी सकारात्मक काम करके उन्हें दूर करने के भरपूर प्रयास होंगे। श्री गोयल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे बाजार के हित के लिए सदा काम करें। उनका सर्वसम्मति से चुनाव होना इस बात को दशार्ता है कि यहां लोग उन पर विश्वास करते हैं। उन्हें अपना मुखिया माना है। व्यापारियों की उम्मीदों पर उन्हें खरे उतरना है।

Also Read : दिल्ली में फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox