Delhi New Education Sysytem: छात्रों को भारतीय भाषाओं में खेल के माध्यम पढ़ाया जाएगा, दिल्ली सरकार ने शुरू की ‘द लैंग्वेंज ऑफ इंडिया प्रोजेक्ट’

नई दिल्ली (Delhi New Education Sysytem: The National Education Policy lays emphasis on language learning for students from classes 6 to 8) : इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को शब्दों का खेल जिसमें भाषाओं के विभिन्न लोकप्रिय शब्दों का अर्थ, विभिन्न भाषाओं में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्थानीय क्षेत्रीय पर्वों को मनाना एवं प्रार्थना सभा में उनका महत्व बताना जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।

दिल्ली सरकार द्वारा भारतीय भाषाओं को बच्चों को समझाने के लिए ‘द लैंग्वेंज ऑफ इंडिया प्रोजेक्ट’ शुरू किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भारत की भाषाओं का परिचय देने के लिए द लैंग्वेज ऑफ इंडिया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए भाषा सीखने पर जोर देती है।

इस प्रोजेक्ट की गतिविधियों में खेल के रूप में हिस्सा ले सकेंगे बच्चे

इस प्रोजेक्ट की गतिविधियों में खेल के रूप में बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रोजेक्ट छात्रों को भारत की एकता के बारे में समझ पैदा करेगा बल्कि उन्हें भारत की सुंदर सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जागरूक करेगा। इसके तहत होने वाली गतिविधियां आनंददायक होंगी और इसके लिए बच्चों का आकलन नहीं किया जाएगा। निदेशालय का कहना है कि संबंधित भाषा के शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे छात्रों को भारत की विभिन्न भाषाओं में आमतौर पर बोले जाने वाले वाक्यांशों और वाक्यों को जानने में मदद मिलेगी, शास्त्रीय भारतीय भाषाओं की शब्दावली को जानेंगे, अक्षरों और वाक्यों की संरचनाओं को व्यवस्थित करने में भी सक्षम होंगे।

स्कूलों में बच्चों के लिए शब्दों का खेल होंगे आयोजित

प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों के लिए शब्दों का खेल आयोजित होंगे, जिसमें उन्हें भाषाओं के विभिन्न लोकप्रिय शब्दों के अर्थ शामिल होंगे। वहीं, स्कूलों को स्थानीय क्षेत्रीय पर्वों को मनाना होगा और प्रार्थनासभा में उनका महत्व बताया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न भाषाओं में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। साथ ही वार्षिक समारोहों के दौरान विभिन्न भाषाओं के चित्र, फोटोग्राफ व नृत्य, संगीत के माध्यम से भाषा के संबंध में बताया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- Dipa Karmakar: भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर लगा 21 महीने का बैन, खिलाड़ी ने ट्वीट कर कही यह बात

Gaurav Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago