Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiनहीं हुआ शराब घोटाला, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर दुनिया को गर्व;...

दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी और करप्शन के आरोपों में घिरे आप के दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार अच्छे काम करने से रोक रही है। हमारे मंत्रियों को झूठे केस में गिरफ्तार करके ये दिल्ली के काम रोकना चाहते हैं। ये इत्तेफाक नहीं कि हमारे हैल्थ और शिक्षा मंत्री दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हम काम रुकने नहीं देंगे। हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं। आप गिरफ्तार करोगे, हम उनकी जगह और अच्छे मंत्री बना देंगे। एक जमाने में इंदिरा गांधी ने अति कर दी थी, वैसे ही पीएम मोदी ने अति कर दी है। जब अति होती है तो ऊपरवाला झाड़ू चलाता है। जनता में भारी रोष है, अब जनता जवाब देगी। मैं दिल्ली वालों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि दिल्ली के काम बिल्कुल नहीं रुकेंगे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर दुनिया को गर्व है।

नहीं हुआ शराब घोटाला

बता दें, दिल्ली सीएम ने आगे कहा है कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। केजरीवाल ने बताया कि अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज काम संभालेंगे। अब दोगुनी रफ्तार से काम होगा। विभागों का बटवारा अभी अस्थायी है। अगर मनीष सिसोदिया अच्छा काम नहीं करते तो आज उनकी गिरफ्तारी नहीं होती।

भाजपा में सिसोदिया जाएंगे तो रिहा हो जाएंगे

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिसोदिया अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो रिहा हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी आंधी है और आंधी को कोई नहीं रोक सकता है। मौजूदा समय आम आदमी पार्टी का है। इंदिरा गांधी की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अति कर रहे हैं। पीएम को घमंड हो गया है, ठीक ऐसा ही घमंड इंदिरा गांधी को हुआ था। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अब हमारे कार्यकर्ता-नेता घर-घर जाकर लोगों को समझाने का काम करेंगे। सभी विधायकों और पार्षदों के साथ तय हुआ है कि आम आदमी पार्टी एक-एक घर जाकर एक-एक व्यक्ति से बात करेगी।

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular