होम / स्कूटी सवार बदमाश को महिला ने ऑटो से पीछा कर पकड़ा

स्कूटी सवार बदमाश को महिला ने ऑटो से पीछा कर पकड़ा

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : एक स्कूटी सवार बदमाश ने शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव में एक महिला का मोबाइल झपट लिया। महिला ने तुरंत ऑटो बुक कर बदमाश का पीछा किया और पुलिस व लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद हो गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमन पांचाल बताया गया है। वह 21 वर्ष का है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

35 वर्षीय दीपा के साथ झपटमारी का हुआ वारदात

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 35 वर्षीय दीपा अपने परिवार के साथ यमुना विहार में रहती हैं। वह गृहिणी हैं। वह गुरुवार को अपने छह व नौ साल के बेटों को लेकर स्विमिंग के लिए पूर्वी खेल परिसर में पहुंचीं। वहां वह अपने बेटों को छोड़ने के बाद घर लौटने के लिए ऑनलाइन ऑटो बुक किया और खेल परिसर के गेट पर आटो का इंतजार करने लगीं। तभी एक स्कूटी सवार बदमाश पहुंचा और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भागने लगा। दीपा ने तुरंत सड़क किनारे खड़े एक आॅटो को बुक किया और बदमाश का पीछा करने लगीं। बदमाश जीटीबी एन्क्लेव में जनता फ्लैट की ओर भागने लगा।

जनता फ्लैट की सड़क पर पकड़ में आया बदमाश

जनता फ्लैट की सड़क पर बाजार लगा हुआ था, जहां बदमाश ने अपनी स्कूटी धीमी की तो दीपा शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी व लोग दौड़कर उक्त बदमाश को पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस और लोगों की मदद से उसका मोबाइल मिल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अमन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read : दिल्ली में फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox