Friday, July 5, 2024
HomeDelhiअभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, 3 दिन और सताएगा घना कोहरा;...

अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, 3 दिन और सताएगा घना कोहरा; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Weather Updates: राजधानी दिल्ली में बीते 5 दिनों से लगातार चल रही शीतलहर से बुधवार को हल्की राहत मिली। आज दिल्ली के न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। बता दें, यहाँ बीते 5 दिनों से जहां तापमान 3.3 डिग्री से 3.9 डिग्री के बीच बना हुआ था तो वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीँ, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

IMD ने दी जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 12 जनवरी से 16 जनवरी तक लगातार दिल्ली में शीतलहर चलती रही है। वर्ष 2023 में भी 5 से 9 जनवरी तक लगातार शीतलहर चली थी। बीते वर्ष जनवरी माह में कुल 8 दिन शीतलहर रही थी जबकि इस वर्ष जनवरी माह में 5 दिन शीतलहर रह चुकी है। बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही मौसम में सुधार देखने को मिला। हवा की गति तेज रहने की वजह से ठंडक बनी रही, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से ठंड का असर कम देखने को मिला। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। यहाँ गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार से अधिकतम तापमान बढ़ेगा और आगामी मंगलवार तक यह 21 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान अगले 6 दिनों तक 5 से 6 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular