Delhi

महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे दरिंदे की जल्द हो गिरफ्तारी ; स्वाति मालीवाल

India News (इंडिया न्यूज) : राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने ही दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा है। सबसे बड़े बात इस मामले में अधिकारी की पत्नी पर भी इस घटना में उसका साथ देने का आरोप लगा है। यह दिल दहला देने वाली घटना सामने के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ, इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे दरिंदे की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

दरिंदे की जल्द हो गिरफ्तारी ; स्वाति मालीवाल

बता दें, स्वाति मालीवाल ने पुलिस के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें पुलिस ने कहा है कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसपर भड़कते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी पर एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना है वही दरिंदा बन जाएगा तो बेटियां कहां जाएंगी। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

POCSO अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकाबला

बता दें, मामला सामने के बाद दिल्ली पुलिस ने रेप के मामलों की जांच के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और कड़े POCSO अधिनियम के तहत वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसने साल 2020 में अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद आरोपी पीड़िता युवती को अपने घर ले आया था।

अधिकारी पर यह है आरोप

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अधिकारी पर आरोप है कि उसने साल 2020 से 2021 के दरम्यान कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। पुलिस ने जानकरी दी कि आरोपी की पत्नी ने भी इस अपराध में अपने पति का साथ दिया। उसने अपने बेटे से दवा मंगाकर नाबालिग को खिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। हालत, बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

also read ; दिल्ली में सरकारी अफसर ने दोस्त की बेटी के साथ दरिंदगी को दिया अंजाम ; FIR दर्ज

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago