Monday, July 8, 2024
HomeDelhiदिल्ली में सर्दी की सुगबुगाहट शुरू ,12 साल बाद दो अक्तूबर को...

India News (इंडिया न्यूज़) : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद राजधानी दिल्ली में सर्दी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बता दें अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो वर्ष 2011 से अब तक दो अक्तूबर का सबसे कम तापमान है। क्योंकि IMD ने जानकारी दी है कि आठ से 12 अक्तूबर के दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहता है।

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम अधिकतम तापमान आयानगर व जाफरपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यहां रात के तापमान में कमी आने लगी है। IMD के अनुसार, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 19 ड़िग्री, आयानगर में 19.4 व जाफरपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नरेला मे 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में दी सर्दी ने दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। कल रात से दिल्ली में रात के वक्त तापमान गिर रहा है। इससे लोगों को थोड़ी ठंड का अहसास हो रहा है। जानकारों की माने तो दिल्ली में इस बार सर्दियां जल्द ही दस्तक दे सकती हैं।

also read ; टीम इंडिया का दूसरा वॉर्म अप भी रद्द ; अब सीधे वर्ल्ड कप में होगा ऑस्ट्रलिया से होगा मुकाबला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular