Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ...

Delhi Weather Update:

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह हल्की बारिश के बाद आज सुबह फिर मौसम सुहाना हुआ। हालांकि, कल दोपहर में बीच में धूप भी निकली थी जिससे लोग परेशान रहे। दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे तक 1.8 मिमी और सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में कल यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 26.2 और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 कम 33.3 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 66 से 93 प्रतिशत तक रहा।

गुरुवार से बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को भी बारिश का दौर चलता रहेगा। विभाग ने हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से बारिश का ये सिलसिला कम होगा और तापमान बढ़ेगा। इसी बीच 18 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

नोएडा और गुरुग्राम में भी हो सकती है बारिश

दिल्ली में आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान बादल को घेरे रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नोएडा में अधिकतम तापमान 1 और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल आसमान में छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: लालू को ऐम्स में नहीं करने दिया गीता का पाठ, बेटे तेजस्वी ने ट्वीट कर दी कड़ी प्रतिक्रिया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular