Categories: Delhi

युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर कराया धर्मांतरण

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Crime news) : युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने जबरन निकाह कर चाकू के बल पर युवती का धर्मांतरण भी कराया। इतना ही नहीं युवती को आरोपी युवक की बुआ ने जबरन गोमांस खिलाकर उसका धर्मभ्रष्ट कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक के पिता, चाचा समेत कई अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को दिल्ली की पहाड़गंज थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

पीड़िता गुरुग्राम में करती थी नौकरी

पीड़िता ने पुलिस को बतायी कि वह गुरुग्राम में नौकरी करती थी, मगर बाद में उसकी नौकरी छूट गई थी। 21 जुलाई 2021 को सैफ मोहम्मद नामक एक युवक से उसकी मुलाकात गुरुग्राम के इफ्को चौक पर हुई। युवक ने उसे नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह फोन पर बात करने लगा। इसी बीच वह उससे शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता अलग धर्म-जाति की बात कहकर उसकी मांग को ठुकरा दी। इसके बाद उसने युवती को विश्वास में लेकर 6 सितंबर 2021 को युवक सैफ मोहम्मद ने रोते हुए फोन किया कि वह उससे आखिरी बार मिलना चाहता है। वह बिहार जा रहा है।

इस पर वह नई दिल्ली स्टेशन पर युवक से मिलने चली गई। युवक ने उसे नशीला खाना खिलाकर दिल्ली के ही पहाड़गंज स्थित एक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। सुबह जब युवती को होश आया तो वह पूरी तरह से नग्न थी। वह युवक पर चिल्लाई तो आरोपी सैफ ने उसे बताया कि वह रात में उससे तीन बार दुष्कर्म किया है और उसका वीडियो भी बनाया है। इसके बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से आरोपी उसे जबरन बिहार स्थित अपने घर ले गया।

चाकू की नोंक पर धर्मांतरण कराकर किया निकाह

युवक ने वहां युवती को चाकू की नोक पर धर्मांतरण कराया और निकाह किया। इसके बाद युवक के पिता और अन्य युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में युवती को युवक अपने बुआ के यहां बंधक बनाकर रखा। युवती ने पुलिस को बताया कि सैफ की बुआ ने उसे जबरदस्ती गोमांस खिलाया। उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता छह माह तक आरोपियों के चंगुल में बनी रही बंधक

छह महीने तक वह आरोपियों के चंगुल में बंधक बनकर रही। पीड़िता ने आगे बताया कि वह करीब छह महीने तक आरोपियों के चंगुल में बंधक बनकर गुरुग्राम में भी रही। एक दिन वह मौका पाकर पुलिस को 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि 18 मई को उसकी शिकायत पर सेक्टर-10 थाना की पुलिस आईपीसी की धारा-376डी, 323, 328, 506 और 66ई के तहत यह मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच दिल्ली के पहाड़गंज थाने को ट्रांसफर कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : बदमाशों ने संगम विहार में एक व्यक्ति को चाकू मारकर की हत्या

ये भी पढ़े : दो नए फ्लाईओवर बनाकर रिंग रोड को बनाया जाएगा सिग्नल फ्री

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago