Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiTheft In Temple: दिल्ली के उत्तम नगर में भगवान के घर हुई...

Theft In Temple:

नई दिल्ली। मंदिरों में लोग भगवान से कुछ मांगने के लिए और अपनी पूरी हुई इच्छा के लिए भगवान को धन्यवाद करने के लिए जाते है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने मन की शांती के लिए मंदिरों में जाते है। लेकिन अब उन्हीं मंदिरों में भगवान ही सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन कहीं न कहीं चोरी होती रहती है। ऐसी ही एक मामला दिल्ली के उत्तम नगर से सामने आया है, जहां मंदिरों से भगवान के गहने और अन्य सामानों की चोरी हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

27 जुलाई को मिली थी सूचना

उत्तम नगर थाने के डीसीपी एम. हर्षवर्धन के अनुसार 27 जुलाई को पुलिस को श्री वैष्णों माता मंदिर में चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने मौके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी के सुराग इकठ्टा कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तम नगर का रहने वाला है शख्स

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राम चंद्र उर्फ राम के रूप में हुई है। उसके पास से मंदिर से चुराए गए समान- दानपात्र, शेषनाग की मूर्ति और 1026 कैश सहित चोरी गया 1 रिक्शा भी बरामद कर लिए है। आरोपी उत्तम नगर के मटियाला एक्सटेंशन का रहने वाला है।

ये भी पढ़े: खुशखबरी ! सोना हो गया सस्ता, चांदी के भी दाम में आई गिरावट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular