Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiदिल्ली में उमस भरी गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं ; IMD...

India News (इंडिया न्यूज़) : लगातार बारिश और इसके बाद जलजमाव और बाढ़ की स्थिति देखने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से उमस के साथ गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक,दिल्लीवासियों को इस गर्मी से राहत मिलनी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने वाला है।

मौसम विभाग ने जताय़ा यह अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है। अगले चार दिन दिल्ली के कुछ इलाकों बादल छाए रहने की संभावना है हालांकि बारिश नहीं होगी। रविवार से तापमान में गिरावट का अनुमान है। जबकि हवा की रफ्तार 20 की किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास से रहेगी।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। पूरे यूपी में बादल छाए रह सकते है। वहीँ, दो से चार अगस्त के बीच बिहार में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वही ओडिशा, गंगा के किनारे के पश्चिम बंगाल वाले इलाके, झारखंड और सिक्किम में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में बिजली गिरने की भी संभावना है।

also read ; बारिश बंद होने से चढ़ा दिल्ली का पारा , ऊमस भरी गर्मी ने एक बार फिर शुरू किय़ा सताना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular