Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Traffic News: दिल्ली के ये रास्ते आज राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह...

Delhi Traffic News:

नई दिल्ली: आज भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शपथ ग्रहण करेंगी और उसी समारोह के कारण सोमवार यानी आज लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा समारोह

रविवार को दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यातायात के सुचारू संचालन हेतू विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा।

ये रास्ते रहेंगे बंद

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर से जाने न जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी आज बंद रहेंगे।

 ये भी पढ़ें: द्रौपदी मूर्मु आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular