Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiयह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है; भारतीय कुश्ती संघ की...

India News (इंडिया न्यूज) : भारत के पहलवानों को UWW यानि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तगड़ा झटका दिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता 45 दिन में चुनाव नहीं करवाने कारण रद्द की गई है। मालूम हो, पिछले कुछ महीने पहले विनेश फोगाट की अगुवाई में कुछ महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ब्रजभूषण शरण सिंह को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन 15 जुलाई तक कुश्‍ती संघ के चुनाव नहीं कराए जाने के बाद अब भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है;बृजभूषण सिंह

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने के बाद इस मुद्द्दे पर कुश्ती सिंह के पूर्व अध्य्क्ष बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया गया है। यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है। हम प्रार्थना करते हैं कि देश जल्द से जल्द इससे उबर जाये।

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द

बता दें, महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद से ही भारतीय कुश्ती संघ काफी विवादों में रहा। संघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन किए। अंत में खेल मंत्रालय की ओर से फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। उसके बाद से एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी। वहीं यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अब भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है।

ALSO READ ; मोदी जी ने भारत की साख पर बट्टा लगा दिया ; भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने पर आप ने साधा बीजेपी पर निशाना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular