Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiयह महिला आरक्षण विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला विधेयक...

India News (इंडिया न्यूज़) : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश हो चूका है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह बिल निचली सदन में पेश किया है। इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पेश किया गया है। बता दें, आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला विधेयक है।  केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री आतिशी ने आज कहा सरकार जो बिल लाई है इससे महिलाओं को 2028 से पहले आरक्षण नहीं मिल पाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए मोदी सरकार महिलाओं को बे-वकूफ बनाने का प्रयास कर रही है।

पहले बिल के समर्थन में कही थी यह बात

बता दें, बिल पेश होने से पहले आज यानि मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी । पीसी के दरम्यान आतिशी ने कहा था कि बीती रात को मीडिया के जरिए जानकारी मिली की देश की ससंद में महिला आरक्षण बिल आने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी भी दे दी है। देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने महिला आक्षण बिल का स्वागत किया है। देश की संसद और विधानसभाओं में आने वाले इस बिल का हम स्वागत करते हैं। लेकिन अभी हम इस बिल के ऊपर अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। जब तक इस बिल की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती।

also read ; महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार के साथ AAP , मंत्री आतिशी ने पीसी कर दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular