होम / दिल्ली का मौसम कभी भी ले सकता है करवट, कभी भी आ सकती है आंधी-बारिश

दिल्ली का मौसम कभी भी ले सकता है करवट, कभी भी आ सकती है आंधी-बारिश

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में आंधी आने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्के छींटे पड़ने की भी संभावना जताई है।

अलग-अलग हिस्सों में बनी रहेगी लू की स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की कमी आएगी, लेकिन 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

सिस्टम आॅफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे खराब (315) श्रेणी में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़े : IFFA Awards 2022 का इंतजार हुआ खत्म, बड़े सितारे लगाएंगे मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox