Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiTiranga Yatra: हरियाणा के आदमपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की...

Tiranga Yatra:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हरियाणा के आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली है। आप (AAP) तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग आए हुए हैं। केजरीवाल और भगवंत मान 2 दिन की हरियाणा यात्रा पर हैं। ‘मेक इंडिया नंबर वन’ कैंपने की शुरुआत हिसार से दोनों ने मिलकर बुधवार को की थी। दोनों आज दोपहर बाद आयोजित होने वाली एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति गाने

आदमपुर में चल रही इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इसमें शामिल हुए लोगों ने अपने हांथ में राष्ट्रीय ध्वज और आम आदमी पार्टी का झंडा ले रखा है। दोनो मुख्यमंत्री एक ट्रक में सवार हैं। इसके अलावा अन्य नेता भी ट्रक में सवार हैं। इस यात्रा में देशभक्ति गाने जैसे ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ आदि बजाए जा रहे हैं।

भारत को नंबर-1 देश बनाने में लगी AAP

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुधवार को ‘मेक इंडिया नंबर वन’ की शुरुआत करते समय कहा था कि 75 साल तक सभी दलों ने गंदी राजनीति की। अगर ये इनके भरोसे छोड़ दिया गया तो अगले 75 साल भी भारत पीछे ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर 130 करोड़ लोग एक साथ आ जाए तो भारत को नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने आगे कहा था कि आप (AAP) भारत को नंबर-1 देश बनाने में लगी हुई है। और इसके लिए वो देश हर कोने में जाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: बदरपुर में एक शख्स ने की चाकू से हमला कर फोन छीनने की कोशिश, लड़की ने ऐसे बचाई अपनी जान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular