Delhi

Tortoise Smuggling: कछुआ तस्करों का भंडाफोड़! पुलिस ने किया 100 कछुओं को बरामद

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Tortoise Smuggling: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात तस्कर भीम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सौ से अधिक कछुए बरामद किए गए हैं, यह कछुए विभिन्न प्रजातियों के हैं जिनमें ब्लैक टेरापिन, इंडियन रूपड़, और लागर शामिल हैं। तस्कर इन कछुओं को 3500 से 5000 रुपये प्रति कछुए की दर से बेचता था।

विभिन्न प्रजातियों के कछुए

 

आरोपी का नेटवर्क अलग-अलग राज्य में फैला

भीम उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर का निवासी है और उसका नेटवर्क विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस अब उसके साथियों और पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की बड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से कछुए लाकर दिल्ली में बेचे जाते हैं, जिससे  राजधानी कछुआ तस्करों का अड्डा बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें: Sanjay singh attack PM Modi: AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- अयोध्या हारे तो बंद किया जय श्री राम बोलना…

पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन ने इस तस्करी के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। संगठन के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि भीम और उसका साथी रवि भटनागर उर्फ तमंचा एनसीआर में कछुओं की तस्करी कर रहे हैं। गौरव ने नकली ग्राहक बनकर भीम से संपर्क किया और कछुओं की डिलीवरी के लिए गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बुलाया।

तीन बोरियों में रखे कछुए

जब भीम कछुओं की डिलीवरी करने वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने तीन बोरियों में रखे कछुए बरामद किए। पूछताछ में भीम ने कबूल किया कि वह और उसका साथी रवि देश के विभिन्न राज्यों से कछुए लाते हैं और उन्हें एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब रवि भटनागर की तलाश कर रही है और भीम के आपराधिक रिकार्ड की जांच भी की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। पीएफए का दावा है कि इससे पहले दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में कछुए बरामद नहीं किए गए थे, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश, IMD ने जारी की अलर्ट

shruti chaudhary

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago