Friday, July 5, 2024
HomeDelhiG20 summit Delhi: ट्रैफिक पुलिस ने G20 बैठक से पहले कसी कमर,...

G20 summit Delhi:

G20 summit Delhi: आ्रने वाले कुछ महीनों के अंदर दिल्ली में G20 समारोह होने वाला है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इस समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आई है। जिसके बाद आने वाले दिनों में ट्रैफिक पुलिस में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे दिल्ली में 8-9 सितंबर को जी 20 मीटिंग होने वाली है। जिसमें 20 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष के अलावा 10 और देशों के मेहमान शिरकत करेंगे। ज्यादातर मीटिंग दिल्ली के प्रगति मैदान में होंगी।

ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

बता दे इस समारोह के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जिससे कि दिल्ली की आम जनता को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके। जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में पहले लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए ट्रैफिक सर्किल की संख्या को बढ़ाकर 69 किया गया जो अब घटाकर 50 किया जा रहा है। जहां अब 30 ट्रैफिक एसीपी को कम कर 15 किया जा रहा है। पर रेंज में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आपको बता दे ट्रैफिक सर्किल की संख्या कम करने से स्टाफ पहले से ज़्यादा सर्किल में रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के इस बड़े बदलाव को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसके साथ ही जल्द एसीपी और इंस्पेक्टर को तैनात कर दिया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास करीब सवा 5 हज़ार का स्टाफ है। जिनके कंधों पर दिल्ली के ट्रैफिक की जिम्मेदारी रहती है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस का नया कैंपेन #AkeleNahinHainAap, इससे महिलाओं को मिलेगी अधिक जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular