Delhi

Delhi Jaipur Highway: ट्रैफिक पुलिस ने रात भर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर की मेहनत, तो मिली जाम से राहत

Delhi Jaipur Highway:

Delhi Jaipur Highway: दिल्ली जयपुर हाईवे की मरम्मत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने रात भर रोड़ इंजीनियरिंग की। ताकि लोगों को भीषण जाम का सामना न करना पड़े। आपको बता दे इस इंजीनियरिंग के तहत स्लिप रोड की चौड़ाई बढ़ा कर कई कट बंद किए गए। इसके अलावा अतिक्रमण भी हटाया गया। इससे आम दिनों के मुकाबले वाहन चालकों का 15 से 20 मिनट अतिरिक्त समय लगा।

आपको बता दे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को हाईवे बंद करने के लिए ट्रायल किया गया था। इस दौरान लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जानकारी के लिए बता दे दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले वाहनों की कैरिजवे पर रजोकरी से जीजीआर फ्लाईओवर लंबा जाम लग गया था। यह जाम आठ किमी तक था।

लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की मानी सलाह

इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर लोगों ने ध्यान दिया और हाईवे की तरफ आने से बचे। हालांकि, विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दिनभर हाईवे पर नजर रखे रहे। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को स्थिति से अवगत भी कराया गया।

मंगलवार रात को किए गए बदलाव
  • हाईवे की दोनों तरफ की स्लिप रोड की चौड़ाई बढ़ाई गई। इसके बाद हाईवे की चौड़ाई 21 मीटर हो गई।
  • पहले दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाली स्लिप रोड 16 मीटर की थी जिसे बढ़ाकर 18 मीटर किया गया। कुछ देर बाद ट्रैफिक सामान्य रूप से चलने लगा। इसे देखते हुए बाद में 19 मीटर कर दिया गया।
  • हाईवे से उतरकर स्लिप रोड पर जाने वाले स्ट्रैच को चौड़ा किया गया। पहले ये करीब 14 मीटर था, अब दोनों स्लिप रोड पर इसे 19-19 मीटर चौड़ा कर दिया गया है।
  • रंगपुरी चौक पर महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे रात में अतिक्रमण हटाया गया। यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
  • महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे रंगपुरी चौक गोलचक्कर की दिल्ली से गुरुग्राम जाने आने वाली दोनों लाइनों को बंद कर दिया गया है। सिर्फ वसंत कुज से एयरपोर्ट व एयरपोर्ट से वसंत कुंज जाने वाले रास्तों को खोला गया है।
  • एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों के कट को बंद किया गया है। एयरपोर्ट से ट्रैफिक को सीधे मेहराम नगर की तरफ निकाला जा रहा है। इससे ट्रैफिक सीधा चलता रहा।
  • हाइवे पर कई क्रेन रखी गई हैं, ताकि खराब हुए वाहनों को तुरंत हटाया जा सके। कुछ जगहों पर लाइट भी लगाई गई हैं।

 

ये भी पढ़े: धातु और प्लास्टिक कारखाने में लगी आग, घटनास्थल पर पहुचीं दमकल की 12 गाड़ियां

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago